योग दिवस पर मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में वही केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में करेंगे योगाभ्यास

शेयर करें

रायपुर // अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप,

गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी l

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर बैठक संपन्न
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय में आज जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    और पढ़ें
    काशी विद्वत परिषद ने पं. आशीष तिवारी को सौंपा छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख का दायित्व
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​बेमेतरा // सनातन संस्कृति और विद्या की वैश्विक राजधानी काशी की प्रतिष्ठित संस्था ‘काशी विद्वत परिषद’ ने बेमेतरा निवासी पं. आशीष तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख’ के रूप में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *