आगजनी की घटना में मोटरसायकल जलने पर पत्रकार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

शेयर करें

रायपुर // बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते 10 जून को घटित आगजनी की घटना में एक पत्रकार की मोटरसायकल जल जाने के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण समित ने आज 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मीडिया प्रतिनिधियों को गंभीर बीमारी और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता तो स्वीकृत की जाती थी परंतु प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है जब रिर्पोटिंग के दौरान पत्रकार की मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य सरकार की संवेदनशील पहल पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति द्वारा पत्रकार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

गौरतलब है कि जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज संचालनालय में राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों के अन्य प्रकरणों का निराकरण करते हुए बलौदाबाजार जिले में बीते 10 जून को हुई आगजनी की घटना में ए.एन.आई. के रिपोर्टर अजय यादव की मोटर सायकल जल जाने से उन्हें समिति ने 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति के सदस्य जोसेफ पी. जान, सुभाष मिश्रा, दीपक लखोटिया, संजय दीक्षित, आर.के. गांधी, टी.सूर्याराव, प्रणय राज सिंह राणा और समिति के सदस्य सचिव अपर संचालक संजीव तिवारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर बैठक संपन्न
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय में आज जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    और पढ़ें
    काशी विद्वत परिषद ने पं. आशीष तिवारी को सौंपा छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख का दायित्व
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​बेमेतरा // सनातन संस्कृति और विद्या की वैश्विक राजधानी काशी की प्रतिष्ठित संस्था ‘काशी विद्वत परिषद’ ने बेमेतरा निवासी पं. आशीष तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख’ के रूप में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *