योग की महत्ता को पूरे विश्व ने स्वीकारा है : सांसद विजय बघेल

शेयर करें

बेमेतरा // लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा है कि योग विश्व को भारत की देन है। योग के बिना हम स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। निरोग और स्वस्थ जीवन के लिए योग हमारी पहली आवश्यकता है। योग की महत्ता को पूरे विश्व में स्वीकारा है। सांसद श्री बघेल आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी प्रागंण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

सांसद श्री बघेल ने कहा कि शरीर को चुस्त दुरूस्त और मन को शांत रखने के लिए लोग योग का सहारा ले रहे हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज के दिन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के निरोगी हुए बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। योग को हमें अपनी जीवन शैली में शामिल करना चाहिए।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य के साथ देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को निरोगी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। इसी तरह विधायक दिपेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।  नियमित योग करने से मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलती है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।

योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के अनेक आसनों का अभ्यास किया गया। साथ ही इसे जीवनशैली अपनाने की भी शपथ ली गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चे शामिल हुए। बेमेतरा जिला मुख्यालय के अलावा सभी जनपद, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भी योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *