भाजपा की सरकार में महिलाओं को रोजगार और समृद्ध बनाने का कार्य किया है : श्री पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई // भिलाईनगर विधानसभा अंतर्गत सेक्टर -10 गुण्डिचा मण्डप में आज ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय मातृशक्तियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास बीजेपी सरकार द्वारा किया जा रहा है। यहां पिछली सरकारों में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पाती थी वहीं भाजपा के सरकार में महिलाओं को रोजगार और समृद्ध बनाने का कार्य अवसर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय दानी, श्रीमती तुलसी साहू, गोल्डी सोनी, बी. पद्मनाभम, करण कन्नौजिया, सविता नाहक, शाहिदा परवीन, ज्योति साहू, तिलकराज यादव, के गणपति, जोनाथन जोना, राहुल भोंसले, सीमा तिवारी, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास…

    और पढ़ें
    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply