पाटन विधानसभा में लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

शेयर करें

भिलाई // पाटन विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन पाटन भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष और लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए उन्होंने आवाहन किया कि हम सबको मिलकर इस लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से विजय दिलाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है l

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना अबकी बार 400 पार का है उसे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट को जीताकर पूरा करना है और उन्हें भेंट स्वरूप देना है साथ ही साथ ब्रजेश बिचपुरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उन्हीं के घर और गढ़ पाटन से ललकारते हुए कहा कि अगर भूपेश में दम है तो दुर्ग लोकसभा से चुनाव लड़े, ज्ञात होगी 2004 में भी ब्रजेश बिचपुरिया ने दुर्ग लोकसभा के चुनाव संचालक होते हुए पाटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भूपेश बघेल को चेतावनी दी थी कि हम इस लोक सभा में आपको आपके गढ़ से हराएंगे और भूपेश बघेल लोकसभा प्रत्याशी रहते हुए चुनाव तो हारे ही थे साथ में 2003 में पाटन से विधायक जीतने के बाद भी 2004 में 9000 मतों से पाटन विधानसभा से ताराचंद साहू जी से हारे थे l

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशेष अतिथि खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल की उपस्थिति में संपन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम में पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनो मण्डल में निवासरत प्रदेश,जिला,मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, निर्वाचित समस्त स्तर के जनप्रतिनिधिगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष के वरिष्ठ, कनिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास…

    और पढ़ें
    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply