भिलाई // धर्मेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की परमाराध्य धर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य ‘स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती १००८ का आगमन आगामी 9 मार्च 2024 दिन शनिवार को मेरे निवास स्थान में हो रहा है।
जहां स्वामी श्री के द्वारा 9 मार्च को धर्म प्रवचन हनुमान वाटिका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्टेट बैंक के पास भिलाई जिला दुर्ग (छ. ग.) दोपहर 3.00 बजे से होगा
वही 10 मार्च रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्टेट बैंक के पास भिलाई जिला दुर्ग (छ. ग.) प्रातः 6.30 बजे से दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा।












