यू ट्युब में देखकर डस्टर कार को ब्लास्ट करने बनाया रिमोट बम्ब

शेयर करें

भिलाई // संजय बुंदेला पिता निर्मल बुंदेला निवासी जवाहर नगर भिलाई ने सूचना दिया कि प्रकाश महोबिया के साथ मिलकर कौशल बिल्डकॉन इंदू आईटीआई के पास ऑफिस स्थित 28 जनवरी को शाम के समय आफिस के सामने खडी कार डस्टर सीजी 07 ए.व्ही. 9990 को किसी विस्फोटक वस्तु से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है l

थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 126/2025 धारा 324(5) भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंह संधू एवं एसीसीयू की टीम गठित कर सूचना को हर एंगल से संजय बुंदेला के कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, दुश्मनी तथा अन्य कारणो के संबंध में पता तलाश की गयी l

इसी दौरान सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त कर संजय बुंदेला के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियो के संबंध में जानकारी एकत्र की सभी महिला/पुरूष कर्मचारियो के चिर परिचित एवं रिश्तेदारो संबंधो के पता तलाश जानकारी एकत्र की गयी। सीसीटीव्ही फुटेज में प्राप्त विडियो के आधार पर संदेही के कद काठी, हुलिया कौशल बिल्डकॉन ऑफिस मेें कार्यरत अस्सि. मैनेजर पूजा सिंह के पति से मिलता झुलता पाया गया। पूजा सिंह के पति देवेन्द्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा गोल मोल जबाव देकर पुलिस को गुमराह करते रहा।

जिससे हिकमत अली से पूछताछ करने पर संजय बुंदेला के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने की शंका होने पर अपने मोबाईल फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाईल में इंस्टाल करने पर दोनो के मध्य अवैध संबंध होने की संदेह पर संजय बुंदेला को डराने के लिए स्वयं बच्चो के खिलौने वाले रिमोट से यू ट्युब देखकर टाईगर बम्ब का इस्तेमाल करने हुए बम्ब बनाकर डस्टर गाडी को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त करना बताया गया।

आरोपी देवेन्द्र सिह पिता स्व. नारद सिह साकिन लोक भारती स्कूल के पास रामनगर भिलाई थाना वैशालीनगर जिला दुर्ग को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर, प्रआर राधेश्याम चंद्राकर, प्रआर पंकज चौबे कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, तुषार ,सविन्दर सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, गोविन्द साहू की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

  1. Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *