दुर्ग शहर भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय उद्घाटन विधिवत रूप से संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के नामांकन के पश्चात चुनावी गतिविधियों को तेजी देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय जो दुर्ग शहर के पटेल कंपलेक्स पद्मनापुर में पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से शुरुआत की इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा के साथ-साथ विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक , भाजपा नेता संजय बघेल, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर , भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, प्रितपाल बेल चंदन उपस्थित रहे |

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं समस्त वार्डों के प्रत्याशियों का ऐतिहासिक जीत का आह्वान किया |

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि जिस तरह आप सभी ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई है और कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश को मुक्ति दिलाई है अब समय आ गया दुर्ग में नगर निगम में कांग्रेस के कुशासन को हटाए आप सभी के मत रूपी शुभ आशीष से भारतीय जनता पार्टी फिर से एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेगी ऐसा मेरा विश्वास है यह विश्वास कम नहीं होना चाहिए ऐसा मेरी अपेक्षा है |

दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग के कार्यकर्ता मेहनतकश और इतिहास बदलने वाले कार्यकर्ता है और हर बार उन्होंने इतिहास बदलकर दिखाया और इस बार भी वह एक ऐतिहासिक परिणाम लेकर आएंगे मुझे विश्वास है और दुर्ग शहर की जनता हम पर पूरा भरोसा करेंगी

दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने इस अवसर  पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने मोदी जी की गारंटी को इतनी तेजी से पूरा किया है किसी ने नहीं किया और उन गारंटी का लाभ हर वर्ग ने उठाया है  मुख्यमंत्री विष्णु देव जी की सरकार ने  दुर्ग शहर को कई विकास कार्य की सौगात दी हैं आप सभी का आशीर्वाद और स्नेह महापौर की प्रत्याशी अलका बाघमार और समस्त वार्डों के प्रत्याशियों को मिले ऐसा में अपेक्षा और उम्मीद करता हूं |

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अवसर पर कहां की पार्टी सदैव कार्य कुशलता के आधार पर और नेतृत्व क्षमता के आधार पर टिकट तय करती है और इस बार भी उन्होंने एक अनुभवी को प्रत्याशी के रूप में आप सभी के बीच रखा है और दुर्ग शहर की जनता से अपील करता हूं कि वे पार्टी के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं समस्त पार्षदों को दिलाए l .

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ ,सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास पर ही कार्य करते हैं | मेरी जीत आप सबकी आशीर्वाद से संभव है और में दुर्ग सुव्यवस्थित सुंदर बनाऊँ मेरा प्रयास रहेगा |

  • Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *