मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि शहीद दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।

भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

  • Related Posts

    ​कुपोषण के खिलाफ – आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य…

    और पढ़ें
    पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती को नई गति दे रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *