हृदय रोग से ग्रसित चिरायु योजना से ढाई वर्ष के बच्चे को मिला नया जीवन

शेयर करें

बेमेतरा // जिला बेमेतरा में शासन की चिरायु योजना गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए वरदान बन रही है। शासन की चिरायु योजना ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। इसका ताजा उदाहरण विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम जिया में सामने आया है। 2.5 वर्षीय बालक हार्दिक पिता विद्याचरण वर्मा के दिल में छेद था, उनके पिता के द्वारा समस्त बडे अस्पताल में जांच कराया गया, गंभीर हृदय रोग से ग्रसित होने के कारण समस्त अस्पताल के द्वारा उन्हे अन्य राज्य ले जाने की सलाह दी गई।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम को जब पता चला कि नन्हे हार्दिक का इलाज दिल्ली में कराना पड़ेगा, जब चिरायु योजना के अंतर्गत चिन्हांकित कर हार्दिक का सफल ऑपरेशन इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली में कराया गया। छ.ग. शासन द्वारा बच्चे के इलाज के लिए बडे से बडे अस्पताल में भेजा जाता है और पूरा खर्च भी शासन वहन करता है। हार्दिक के सफल ऑपरेशन से उसके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। विकासखण्ड बेमेतरा के चिरायु टीम डॉ ऋषभ शर्मा, डॉ गोदावरी पैकरा चिकित्सा अधिकारी, आयुष, खिलेन्द्र साहू (फार्मासिस्ट), कु. पूजा देवांगन (एएनएम) के द्वारा बच्चे का चिन्हांकन कर इलाज कराया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गणेश टंडन ने बताया कि  जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 09 चिरायु टीम काम कर रही है। प्रत्येक टीम अपने-अपने विकासखण्ड के आंगनवाड़ी और शासकीय स्कूलों का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करती है और गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज का आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करती है।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply