जामुल।। एसीसी ट्रस्ट एवं जन सेवक समिति भिलाई द्वारा संचालित विद्या उत्कर्ष कोचिंग के वर्ष 2021 2022 के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगल भवन जामुल में आयोजित किया गया । जिसमे शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में 529 छात्र छात्राओं को कक्षा नवमी से बारहवीं तक निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गयी। जिसमे विद्या उत्कर्ष कोचिंग जामुल, ढौर, नंदिनी खुन्दिनी, मेडेसरा, पथरिया के मेधावी छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया गया
कक्षा नवमी में जामुल की शिवानी ने 94.6 अदिति ने 92 पूर्वी ने 85.33 दौर से भोमिक 88% तोशिका साहू 83.3 सारिका टंडन 77.3, नंदिनी खुन्दनी से सपना साहू 93 अनिषा बजारे 30 नीता साहू 86, पथरिया से हीमा ४8%, ईशा 81.6 बबलू साहू 81.5 मेदेसरा से पूजा पटेल 92.48, श्रद्धा पटेल 92 भारती वर्मा 91 कक्षा दशवी में जामुल से ईशा साहू 90 खुशबु साहू 825 प्रणव साहू 83, दौर से योगेश यादव 92.33 पायल साहू 82.5, खुशबु साहू 82.5, नंदिनी खुन्दिनी से लीना साहू 78.6 रूपा साहू 78.16 महिमा 75 मेधेसरा से हुलसी वर्मा 96.5 भूपेश वर्मा 90.5%, पथरिया से कौशल साहू 89.4%. कंचन यादव 88 ज्योति ठाकुर 87.168 कक्षा ग्यारहवीं में जामुल से लकिता 876 जागृति साहू 85.2, ज्योति ठाकुर 82 कक्षा बारहवीं में जामुल की भूमिका देवांगन 878 श्वेता सार्वा 76.48 अंको से उत्तीर्ण हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के राज्यगीत गायन कर किया गया जनसेवक समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने स्वागत भाषण में विद्या उत्कर्ष कोचिंग के मध्यम से 5 सेंटरों में कोचिंग संचालन की जानकारी देते हुए बताया की 2015-16 में जामुल में प्रारम्भ किया गया था जिसके बेहतर परिणामों को देखते हुए आज 4 अन्य गांवों में सचालन किया जा रहा है कोचिंग के अतिरिक्त विभिन्न अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण बाल अधिकार कैरियर काउन्सलिंग महिला दिवस, बाल दिवस आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है मुख्य अतिथि के रूप में स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती बी पोलाम्मा ने महिला शिक्षा को समाज में समानता एवं सम्मानपूर्वक जीने का माध्यम बताया तथा सभी बच्चों को पूरी लगन के साथ पढाई करने की प्रेरणा दी एसीसी ट्रस्ट के सी एस आर को ऑर्डिनेटर संजय चौधरी ने ट्रस्ट की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न परियोजनाओं के संचालन की जानकारी दी तथा विद्या उत्कर्ष कोचिंग के छात्र छात्राओं तथा उनके परिजनों को बधाई दी।
प्रतिभावान विद्यार्थियों को विकासखंड शिखा अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र तथा पुरस्कार अतिथियों के माध्यम से वितरित किया गया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्क्रतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामुल के अध्यापक संतोष साहू, स्किल वर्टिकल हेड राजीव लोचन लर्निंग लिंक फाउंडेशन की स्टेट हेड शबाना रिजवी 4 एस के संदीप खरे, प्रवीण सोनी BATE से संगीता राव जिब्रान सकलेन उत्कर्ष कोचिंग के शिक्षक नीलम निर्मलकर पूजा मिश्रा ज्योति साहू वर्षी डाहरे शशिकांत शर्मा, शेषनारायण प्रगति कुर्रे, रितेश जोशी सहित 350 छात्र छात्राए तथा उनके परिजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बी. रजनी (समन्वयक) तथा आभार प्रदर्शन एसीसी ट्रस्ट से अयूब अहमद द्वारा किया गया ।






