गांव में एक छोटा सा मॉल खोलने का सपना पूरा करने की है ख्वाहिश

शेयर करें

राजनांदगांव // मन में हौसला और इच्छाशक्ति हो तो सफलता की नई राहे खुलने  लगती हैं। राजनांदगांव जिले के ग्राम बघेरा की श्रीमती मनीषा यादव की एक सफल उद्यमी बनने की राहें खुली मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से। उन्होंने इस योजना से प्राप्त 1 लाख 65 हजार रूपए की राशि से अपनी एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान खोल ली है। जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 25 से 30 हजार की आमदनी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना बहुत अच्छी है। इसके माध्यम से ऐसे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती, उन्हें अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए संबल और हिम्मत मिलती है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

श्रीमती मनीषा यादव ने कहा कि राज्य आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान से जुडऩे के बाद उनके जीवन में परिवर्तन आया और उन्हें वहां मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास हो तो सफलता मिलती है और आत्मविश्वास अच्छी शिक्षा से मिलती है। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे जयेश यादव को अच्छी शिक्षा देना चाहती है। इसके साथ ही अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं। उन्होंने अब तक 1 लाख रूपए का ऋण सफलतापूर्वक चुका दिया है। लाभ की राशि से रेडिमेड कपड़ों की दुकान के साथ फैंसी स्टोर्स भी खोल लिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक स्थान पर सारी सामग्री नहीं मिल पाती, इसलिए वे गांव में एक छोटा सा मॉल खोलना चाहती हैं। ताकि गांव के लोगों को एक ही जगह पर सभी सामान मिल जाये।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश…

    और पढ़ें
    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *