नेशनल लोक अदालत में निराकृत 2620 लंबित प्रकरणों में 9948185 रूपये की वसूली

शेयर करें

बेमेतरा // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छ.ग. राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारो की भौतिक तथा वर्चुअल दोनो ही माध्यमो से उनकी उपस्थिति में प्रकरण निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किये गये है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन में कुल 1968 राजस्व प्रकरण निराकृत किया गया।

नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठों में सुलहकर्ता सदस्यों के रुप में श्री राजेश शर्मा, विजय कुमार पांडेय, दीपक तिवारी, हिमांशु साहू, योगेश राजपूत, फहीम शरीफ, श्रीमती माधवी राजपूत, अरूण साहू, गिरीश शर्मा, कोमल मानदेव, सनत देवांगन, हिरेंद्र साहू, रविशंकर श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिरे उपस्थित थे, जिन्होंने पक्षकारों को सुलह-समझौते हेतु समझाइश देकर राजी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।       

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश…

    और पढ़ें
    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *