ग्राम देवबलौदा में 04 माह पूर्व हत्या के मामले में फरार चल रहे मुयख आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

शेयर करें

भिलाई ।। ग्राम देवबलौदा में 04 माह पूर्व  05 जून 2024 को रात 09.00 बजे हत्या के मामले में फरार चल रहे मुयख आरोपी सहित 08 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक  को किया गया गिरफ्तार ।

मुकेश और जय सिंह शराब पीने बंधवा तालाब देवबलोदा की ओर गया जहां पर एल. चिरंजीव उर्फ ब्रूसली अपने अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहा था सभी लोग आपस में मिलकर शराब पीयें कुछ देर बाद ब्रुसली के दोस्त लोग चले जाने के बाद मुकेश, जयसिंह और बुसली तीनों बैठे थे, मुकेश शराब लेने देवबलोदा शेखर के घर गया शराब नही मिलने से वापस बंधवा तालाब देवबलौदा आ गया तब बुसली ने शेखर को फोन कर बंधवा तालाब के पास मैदान में शराब लेकर आने कहने पर शेखर शराब लेकर आया जहां पर चारों लोग शराब पीये कुछ देर बाद शेखर चला गया, रात्रि करीबन 10.40 बजे भीम बघेल, अर्जुन बघेल, अजय बांधे तीनों मोटर सायकल से आयें जो एल चिरंजीव को जान से मारने की तैयारी के साथ लाठी डण्डा, राड, धारदार हथियार साथ लेकर आये थे जो पुरानी रंजिश को लेकर एल. चिरंजीव को भीम बघेल ने अपने हाथ में रखे लोहे के धारदार हथियार से, अर्जुन बघेल ने लोहे के राड से तथा अजय बांधे ने डण्डा से ताबड़तोड़ वार कर दिये जिससे ब्रुसली जमीन पर गिर गया जिसे देखकर मुकेश और जयसिंह डर के कारण वहां से थोड़ा दुर हट गये उसी समय दो मोटर सायकल में उसके कुछ साची और आयें वे लोग भी अपने साथ डण्डा व हथियार रखे हुये थे और एल चिरंजीव को मारकर मोटर सायकल से भाग गये। एल चिरंजीव उर्फ बुसली का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया था।

प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी अर्जुन बघेल, दीपक उर्फ गोलू टण्डन, राजेश कुर्रे, भूपेन्द्र टण्डन, जसवंत मारकण्डे, देवा बंजारे, सुनील बांधे, चंद्रशेखर उर्फ शेखर सेन, अजय बाद एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया था।

प्रकरण का मुख्य आरोपी भीम बघेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, आरोपी की पतसाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था जो जरिये मुखबीर आरक्षक शशीकांत यादव को सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी भीम बघेल ग्राम देवबलौदा कुछ काम से आया हुआ है मुखबीर की सूचना से वरिष्ठअधिकारियों को अवगत कराये जाने पर  निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी पुरानी भिलाई के नेतृत्व में तत्काल टीम बनाकर ग्राम देवबलौदा रवाना हुआ आरोपी द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध किया गया, आरोपी भीम बघेल के द्वारा मृतक के साथ आपसी रंजिश को लेकर हत्या कर नेपाल भाग गया था कुछ रहने के बाद नागपुर रहना जो कुछ काम से देवबलौदा आना बताया। आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त तलवार को आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्ययिक रिमाण्ड पर पेश किया गया जहां से आरोपी को केंद्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया है

उक्त कार्यवाही में उप निरी. योगेश्वर वर्मा, प्र.आर. पारस चन्द्राकर, आर. शशीकांत यादव, आर. अरविंद मेड़े, की उल्लेखनिय भूमिका रही है।

अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 302, 147, 148, 149, 120ची भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी भीम बघेल पिता स्व. प्रेमचंद बघेल उम्र 31 साल निवासी ग्राम देवबलौदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply