राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां महामाया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शेयर करें

रायपुर।। राज्यपाल रमेन डेका ने मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सरगुजा अंचल के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, मां महामाया एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से इस अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां यह सुविधा प्रारंभ हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जायेगी। सरगुजा, प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास की एक नई उड़ान तय करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का लोकार्पण करके आदिवासी बहुल सरगुजा अंचल में विकास के एक नये युग की शुरूआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट सरगुजा के लोगों के सपनों से जुड़ा हुआ है। यहां के लोग वर्षों से सपना देखते आए हैं कि यह आदिवासी अंचल भी एयर कनेक्टिविटी के जरिए देश के शेष हिस्से से जुड़ेगा। उनके इस सपने के पूरा होने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप देश में हवाई चप्पल पहनने वालों का हवाई जहाज के सफर का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विज़न देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना और देश के सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एयरपोर्ट का आज लोकार्पित होना सरगुजा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर के लोग भी लंबे समय से उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जब वे आसानी से अम्बिकापुर आ जा सकेंगे। यह एयरपोर्ट प्रदेश के दो बड़े आदिवासी संभागों को भी जोड़ेगा, इसलिए इसका लोकार्पण राज्य के आदिवासी समुदाय के विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिविटी को सघन करने के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं। जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट पर भी सुविधाओं और उड़ानों की संख्या में वृद्धि हो चुकी है।

कार्यक्रम को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें
    फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *