विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला बजट – जीतेन्द्र वर्मा

शेयर करें

दुर्ग // देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने संसद के पटल पर बजट 2024-25 रखा। भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट हैं। यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है। यह बजट युवाओं को आगे बढ़ाने वाला हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि बजट में सभी क्षेत्रों व वर्गो के विकास, उन्नति व प्रगति को समाहित किया गया हैं। आज का बजट नए अवसर, नई ऊर्जा लेकर आया है। बजट में किसानों को ध्यान में रखते हुए 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर होगी। सैलरीड़ को सौगात देते हुए नई टैक्स रेजिम में 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, फैमिली पेंशन पर टैक्स छूट 15 हजार से बढाकर 25 हजार हुई। महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं। युवाओं के लिए मुद्रा लोन की रकम को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये और 500 टॉप कम्पनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशीप दिया जाएगा। मध्यम वर्ग के लोगो के लिए सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300 युनिट तक हर महीने फ्री बिजली प्रदान की जाएगी।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि मोदी सरकार 3.0 विकास की नई और स्वर्णिम इबारत लिखेगी। बजट में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाना तय हुआ हैं। जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान सैचुरेशन अप्रोच के साथ 5 करोड़ आदिवासी परिवारों को मुलभुत सुविधाओं से जोड़ेगा। इस बजट से शिक्षा और स्कील को नई स्केल मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। केंद्रीय बजट से आज देश के हर वर्ग उत्साहित हैं। आज वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की हर ओर सराहना हो रही हैं। इस बजट का स्वागत कर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करता हुं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply