विधायक ने की गौठान दिवस पर 30 लाख की लागत होने वाले शेड,फेंसिंग और नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन:

शेयर करें

विधायक एवं महापौर ने गौ माता को खिचड़ी खिलाकर की पूजा अर्चना:

दुर्ग । दुर्ग पालिक निगम,राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत निर्मित गौठान में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में आज गोवर्धन पूजा के दिन शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त हरेश मंडावी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,एमआईसी सदस्य दीपक साहू,अब्दुल गनी कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान के साथ गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। गोवर्धन पूजा-गौठान दिवस का कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया गया।


विधायक अरुण वोरा ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित गौठान दिवस पर कहा कि छत्तीसगढ़ में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परंपरा है। उन्होने कहा कि राज्य शासन की योजना के अंतर्गत नरवा, गरूवा, घुरूवा के तहत गौठान का निर्माण किया गया है। उन्होने कहा कि निर्मित गौठान में पशुधन के लिए शेड, कोटना, चारे, पानी, फेंसिंग, पशुओं का टीकाकरण, नस्ल सुधार सहित अन्य व्यवस्था की गई है।


महापौर धीरज बकलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के इस निर्णण से शहर एवं गांव की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। गोठान दिवस को शासकीय स्वरूप देना अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री का यह कदम मूल छत्तीसढिय़ों के स्वाभिमान को जगाने वाला है, जिसमें शहर व गांवों की संस्कृति और परंपराएं रची-बसी हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके निर्णय को अनुकरणीय बताया।इस कार्यक्रम के मौके पर वार्ड पार्षद हेमेश्वरी निषाद एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,कृष्ण देवांगन, देव सिन्हा, रामकली यादव,विकास यादव,डॉ वसीम शम्स,वीएमएस दामिनी देशमुख,गौठान की संचालिका गायत्री धोटे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम…

    और पढ़ें
    भाजपा जिला के द्वारा भिलाई निगम का होगा घेराव”निगम के पार्षद दल करेंगे लीड
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी 4 मई को नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद द्वारा विगत साढ़े चार वर्षों में किए गए कथित भ्रष्टाचार एवं दमनकारी नीतियों के विरोध में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *