कब्जा कर बनाया चबूतरा, निगम की टीम ने किया बेदखल

शेयर करें

भिलाई। वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने राजीव नगर वार्ड 13 में चबूतरा बनाकर कब्जा करने पर बेदखली की कार्रवाई की। निगम क्षेत्र में निगम की खाली जमीन पर अतिक्रमण, बिना अनुमति के निर्माण तथा अवैध कब्जा पर शिकंजा कसने के लिए निगम आयुक्त सर्वे के निर्देश पर विशेष दस्ते का गठन किया गया है, विशेष दस्ता ऐसे किसी प्रकरण की शिकायत या सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर रही है। जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन 02 आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर बेदखली कार्यवाही की गई।

Advertisements
KWBD

उन्होंने बताया कि वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर वार्ड 13 में जहाज बिल्डिंग के पास लगे भूखंड पर लगभग 1600 स्क्वेयर फीट रिक्त भूमि पर आस-पास के लोगो द्वारा कब्जा किया जा रहा था। मोहल्ले के कुछ लोगों ने ईंट, पत्थर से अस्थाई चबूतरा का निर्माण कर लिए थे। जिसकी शिकायत तेतरी बाई द्वारा की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनिल अग्रहरि द्वारा अवैध कब्जाधारियों को बेखदल करने के निर्देश वैशालीनगर जोन के अधिकारियों को दिए गए। शिकायत के आधार निगम के राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शिकायत सही पाए जाने पर कब्जेधारियों द्वारा बनाए गए चबूतरे को जेसीबी के माध्यम से तोड़कर स्थल को कब्जामुक्त कराया। कार्यवाही के दौरान विशेष दस्ता के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मिश्रा, अरूण सिंह, कन्हैया सिंह, मानसिंह, खेमलाल, चेतन, मंगल जांगडे, चैतूराम यादव, गौकरण कुर्रे, विष्णु सोनी, हेमलाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक यदु, कौशल साहू, पुलिस बल उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाए कदम
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्परता से…

    और पढ़ें
    नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के​ अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़ के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *