गौ माता की पूजा कर शहर के सुख समृद्धि की मांगी कामना, गोवर्धन पूजा के अवसर पर भिलाई के शहरी गौठान में हुए विविध आयोजन

शेयर करें

भिलाई । गोवर्धन पूजा के अवसर पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन स्थित शहरी गौठान में गौ माता की पूजा अर्चना कर शहर के सुख समृद्धि की कामना की गई। गौठान में अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गौ माता की पूजा की। इस अवसर पर जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, पूर्व एमआईसी सदस्य जी. राजू एवं एल्डरमैन शमशेर बहादुर सिंह, गौठान की जिम्मेदारी देख रही रेखा बघेल इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisements
KWBD

सुश्री नीता लोधी ने गौ माता की पूजा अर्चना कर शहर के खुशहाली के लिए कामना की। गौमाता को सोहई धारण कराया और आटे की लोई तथा खिचड़ी खिलाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन भिलाई निगम में किया जा रहा है, इस योजना के संचालित होने से स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं, गोधन से अलग-अलग उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं, उत्तम क्वालिटी की वर्मी कंपोस्ट मिल रही है, महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुरूप गोवर्धन पूजा के अवसर पर भिलाई के गौठान में विशेष आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाए कदम
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्परता से…

    और पढ़ें
    नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के​ अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़ के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *