दुर्गा उत्सव के त्यौहार को देखते हुए भिलाई में शांति समिति की बैठक संपन्न

शेयर करें

भिलाई/ नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गया है। दुर्गा उत्सव के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित हो इसके लिए भिलाई निगम के सभागार में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम ज्योति पटेल ने जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए गाइड लाइन के विषय में दुर्गा उत्सव समितियों को विस्तार से अवगत कराया। वही समितियों से सुझाव मांगे गए। कई समितियों ने अपने-अपने विचार रखे। समितियों को दुर्गा उत्सव के दौरान सड़क बाधा एवं यातायात अवरुद्ध नहीं करने, कोरोना गाइडलाइन का पालन करने एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। समितियों से यह भी अपील की गई कि इन सभी के लिए वॉलिंटियर्स की व्यवस्था हो। इस दौरान दशहरा पर्व को लेकर भी समितियों से सुझाव लिए गए। समितियों ने जोत विसर्जन के लिए तालाबों की सफाई करने ध्यान आकृष्ट कराया। सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाने की अपील की, वहीं भिलाई नगर के सीएसपी राकेश जोशी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं का आवश्यक रूप से इंतजाम करने अपील की। उपायुक्त सुनील अग्रहरी ने समितियों को यह जानकारी दी कि मां बमलेश्वरी की पदयात्रा एवं मेला, मीना बाजार का आयोजन कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन द्वारा स्थगित किया गया है इसलिए समितियों के माध्यम से श्रद्धालुओं तक इसकी सूचना जरूर पहुंचे ताकि भटकाव की स्थिति न बने। बैठक में रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन, डीएसपी विश्वास चंद्राकर, जोन के सहायक राजस्व अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्गा उत्सव समिति के प्रतिनिधि, दशहरा समिति के प्रतिनिधि, गुरुद्वारा, मस्जिद एवं चर्च के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply