वाहनों में बदलेगी हॉर्न की आवाज़, अब हारमोनियम, शंख और तबला की आवाज सुनाई देगी

शेयर करें

नई दिल्ली। आमतौर पर हम देखते हैं कि एंबुलेंस का सायरन हमें सुनाई दे तो मन में काफी धक धक शुरू हो जाती है। एंबुलेंस की आवाज आते ही हमारे मन में एक नकारात्मक भाव उत्पन्न होता है और चिंता भी उत्पन्न होती है। परंतु अब मन में चिंता उत्पन्न कर लेने वाली एंबुलेंस की इस आवाज को बदलने का कार्य भारत सरकार करने वाली है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने यह बहुत ही अद्भुत ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि अब वाहनों में वह नई आवाज वाला सायरन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। नितिन गडकरी ने बताया कि वाहनों के हॉर्न अब हारमोनियम, तबला और शंख की ध्वनि सुनाई देगी। इस एलान के बाद लोगों के मन में काफी उत्सुकता देखने को मिली। इससे ध्वनि प्रदुषण भी काफी काम होगा। इस पर काम शुरू किया जा चूका है और जल्दी ही इसके बारे में लोगो को बताया जायेगा। 

दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत बन रहे दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने सड़क परिवहन मंत्रालय से जुड़ी हुई काफी नई योजनाओं का ऐलान किया। इसी दौरान बोलते हुए नितिन गडकरी ने हॉर्न का भी विषय छेड़ा।

नितिन गडकरी ने टोल के संबंध में बताया कि आने वाले समय में बहुत ही जल्द भारत सरकार टोल नाकों को डिजिटलाइज करने के बारे में कड़े कदम उठाने जा रही है। नितिन गडकरी ने कहा कि 2 साल के बाद टोल व्यवस्था भी इंटरनेट के जरिए जोड़ दी जाएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में टोल सिस्टम जीपीएस से जोड़ा जाएगा और यह जीपीएस सेटेलाइट से कनेक्ट रहेगा। कुछ दिन पहले ही BH नंबर वाली गाड़ियों का भी ऐलान हुआ था और अब नए हॉर्न। तो आपको ये कदम कैसा लगा और आपकी इसपर क्या प्रतिक्रिया है हमे जरूर बताएं। 

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *