उत्तराखंड में भाजपा ने एक बार फिर चौंकाया, चुनाव हारने के बावजूद धामी पर जताया भरोसा और सौंपी देवभूमि की बागडोर

शेयर करें

नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में बीते कुछ दिनों से सूबे के मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरमाया हुआ था। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से लगातार इस बात को लेकर संशय के बादल बरकरार थे कि आखिर सूबे का मुखिया कौन बनेगा। क्योंकि बीजेपी के तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी की चुनाव में मुंह की खानी पड़ गई, जिसको ध्यान में रखते हुए अब पार्टी के समक्ष सबसे बड़ी समस्या यह थी कि आखिर किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर अलग-अलग नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गुलजार था, लेकिन अब पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद सौंपे जाने का फैसला किया गया है। वे दूसरी मर्तबा प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने जा रहे हैं, तो इस तरह से बीजेपी ने अपने उक्त ऐलान के जरिए तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

वहीं, पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कमान सौंपे जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड की तरक्की की राह पर अग्रसर रहेगा। बता दें कि विधायक दल की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कई नामों को लेकर अटकलों का बाजार गुलजार था, लेकिन आखिरकार काफी चिंतन-मंथन के उपरांत आखिरकार एक बा फिर से बीजेपी ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है। ध्यान रहे कि खटिमा में उनके द्वारा चुनाव हारने के बाद भी  पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई है।

बता दें कि उत्तराखंड के विगत विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। राज्य गठन से लेकर आज तक वहां पर कोई भी दल अपनी जीत दोहरा पाने में नाकाम ही रही थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने उस मिथक को तोड़ दिया है। बीजेपी ने प्रदेश में दोबारा जीत का पताका फहराने में कामयाब रही है। बीजेपी ने प्रदेश के 70 सीटों में से 47 सीटों पर विजयी पताका फहराने में सफल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की झोली में 19 सीटों पर जीत का पताका फहराने में सफल रही है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि श्री पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर श्री बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्रीमती रेखा आर्य, श्री अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है |

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply