आगामी त्यौहार गणेश विर्सजन एवं ईद ए मिलाद को शांतिपूर्ण माहौल एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाए जाने शांति समिति की बैठक संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // आगामी त्यौहार गणेश विर्सजन एवं ईद ए मिलाद को शांतिपूर्ण माहौल एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ए.डी.एम अरविंद एक्का पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित विभिन्न धर्म के प्रतिनिधियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। सभी ने समस्त पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर श्री मीणा ने इस अवसर पर कहा कि आगामी त्यौहारों की तैयारी और आवश्यक व्यवस्था में पूर्व की भांति जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि दुर्ग हमेशा ही भाईचारे की मिसाल रहा है। इस तहजीब और परंपरा को बनाए रखें। उन्होंने समिति के सदस्यों और युवाओं को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने अपील की है। गणेश विसर्जन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। व्यवस्थित विसर्जन हेतु इस बार प्रत्येक समितियों के लिए विसर्जन का समय निर्धारण पर चर्चा की गई जिसमें टोकन के माध्यम से निर्धारित समय पर विसर्जन स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन किया जाए जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।

बैठक में स्वच्छता के दृष्टिगत आयोजन एवं विसर्जन स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था करने, ट्रैफिक व्यवस्था तथा त्यौहार के अनुरूप गरिमामय, सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपस्थित समिति के सदस्यों ने ईद ए मिलाद एवं गणेश विर्सजन पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, डीजे एवं साउंड सिस्टम, गणपति विसर्जन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply