त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

शेयर करें

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मांगे गये सुझाव

दुर्ग, 21 मार्च 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला पदाधिकारियों की बैठक आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विगत 04 एवं 05 मार्च 2025 को सीईओएस कांफें्रस के निर्देशों से अवगत कराते हुए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से उनके सुझाव आमंत्रित किये गये। बैठक में अवगत कराया गया कि डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करते समय, सभी बीएलओ यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत के सभी नागरिक जो 18 वर्ष से अधिक आयु के है, वे भारत के संविधान के अनुच्छेद 325 और अनुच्छेेद 326 के अनुसार अनिवार्य रूप से मतदाता के रूप में नामांकित है।

मतदाता सूचियों की गुणवत्ता और शुद्धता में सुधार के लिए बीएलओ के रूप में पर्याप्त उच्च स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे। सभी बीएलओ को मतदाताओं के साथ विनम्र व्यवहार करने के लिए उचित रूप से प्रश्क्षिित किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी व्यक्ति या व्यक्ति द्वारा झूठे और बड़े-बड़े दावे करके किसी भी मतदाता या निर्वाचन कर्मचारी को डराया न जा सके। प्रत्येक बूथ पर लगभग 800 से 1200 मतदाता सम्मिलित किये जाएंगे। साथ ही प्रत्येक मतदाता के निवास से मतदान केन्द्र 2 किलोमीटर पर हो, सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को आसान बनाने के लिए उचित ए.एम.एफ. वाले मतदान केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में मतदान बढ़ाने के लिए ऊंची इमारतों के साथ-साथ कालोनियों में भी मतदान केन्द्र स्थापित किये जाएंगे।

मतदाताओं की उचित पहचान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संचार सुनिश्चित करने के लिए, आधार और मोबाईल नंबरों को जोड़ने के सभी प्रयास किये जाएंगे। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने, नाम जोड़ने, विलोपित करने, मृतक मतदाताओं की पहचान हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को बीएलओ नियुक्त करने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही उनकी तरफ से बीएलए नियुक्त कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाये।

बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह के अलावा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों में मुकेश चन्द्राकर, राजेन्द्र कुमार पाध्ये, संजय सिंह, अली हुसैन सिद्धिकी, केशव बंछोर, श्री करण कुमार कनौजिया, आनंद नरेरा, लेखराम साहू, शोभनदास मानिकपुरी, मोहित वालडे, सुश्री अर्चना ध्रुव, बंटी चौरे आदि सम्मिलित हुए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें