त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु कार्यक्रम घोषित’ 03 जून से भरे जायेंगे नामांकन

शेयर करें

बेमेतरा // छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के अनुसार समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 3 जून प्रातः 10:30 बजे होगा एवं इसी दिन एवं इसी समय सें नामनिर्देशन पत्र प्राप्त की जायेगी। स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 3 जून प्रातः 10:30 बजे से होगा। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गयी है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 10 जून प्रातः 10:30 बजे से किया जायेगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून दोपहर 3 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 13 जून अपरान्ह 3 बजे के बाद किया जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) 28 जून 2022 मंगलवार प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना मतदान केंद्रों पर 28 जून को मतदान समाप्ति के बाद और यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 29 जून अपरान्ह 3 बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 30 जून प्रातः 09 बजे से खण्ड मुख्यालय में होगी।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक में श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य…

    और पढ़ें
    विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *