तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 13 नवम्बर से

शेयर करें

रायपुर // आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा l चित्रकला प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग अनुसार आयोजित की जाएगी।

इस चित्रकला प्रतियोगिता का शीर्षक राज्य स्तरीय जनजतीय चित्रकला प्रतियोगिता है। चित्रकला का विषय जनजातीय जीवन शैली है। कार्यालय में पंजीयन फार्म प्राप्त होने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर है। इच्छु व्यक्ति सहायक संचालक श्रीमती रमा उईके मो. 93016-55487 और सुश्री पार्वती जगत मो. 78059-82502 से संपर्क कर सकते है। प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिभागी पंजीयन फार्म, पुरस्कार राशि, प्रतियोगिता से संबंधित नियम एवं शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट- cgtrti.gov.in से प्राप्त कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि भरे हुए पंजीयन फार्म संस्थान के ई-मेल sltpaintingcompetition@gmail.com पर अथवा डाक के माध्यम से, व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा विज्ञप्ति में दिये गये व्हाटसप नं. में प्रेषित किये जा सकते हैं। प्रतिभागी पंजीयन फार्म के साथ अन्य वांछित अभिलेख भी संलग्न करना सुनिश्चित करें।

चित्रकला प्रतियोगिता हेतु पेंटिग ब्रश को छोड़कर अन्य आवश्यक सामग्री जैसे-केनवास, कार्टिज पेपर व ईजल, ड्राईंग शीट, कलर्स, पैलेट आदि संस्थान द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply