चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का किया जाएगा विस्तार : मुख्यमंत्री

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में भक्तों की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि नव वर्ष में माता कौशल्या मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों का आना सुखद एवं उत्साहवर्धक है।

मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में विशेष टीम भेजकर श्रद्धालुओं से वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। श्री बघेल ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर के बाहर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। मंदिर परिसर में गर्मी के दिनों पत्थर गर्म होने से भक्तों के पैर जलते हैं, इसके लिए हीट रेजिस्टेंस पेंट कराया जाएगा।

बारिश से बचने हेतु टीन शेड निर्माण की व्यवस्था भी की जाएगी। पेयजल हेतु मंदिर के अंदर और बाहर फिल्टर सहित वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए हैं। तालाब के बीचोंबीच समुद्र मंथन और शेषनाग पर लेटे विष्णु जी की आकर्षक प्रतिमाओं को और आकर्षक बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भव्य उद्यान विकसित करने कहा गया है। मंदिर की बाउंड्री वॉल और ऊंची और आकर्षक बनाई जाएगी जिसमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भक्तों की सुविधा हेतु मंदिर परिसर के बाहर सर्व सुविधायुक्त शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply