तहसील साहू संघ जामुल के वार्षिक आमसभा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

शेयर करें

साहू समाज में मृत्यु होने पर शांति भोज में केवल दाल चावल और सब्जी होगा l

जामुल // तहसील साहू संघ जामुल के द्वारा वार्षिक आमसभा और वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं तर्पण सेवा संरक्षण परिषद के सहयोग से दानवीर भवन में 27 जुलाई को दिन रविवार को रखा गया l जिसमें साहू समाज के लोगों के द्वारा आसपास की साफ सफाई किया गया, फिर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ,समाज के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए तर्पण पर्यावरण संरक्षण परिषद सदस्यों का सम्मान किया गया ।

तहसील साहू संघ जामुल के द्वारा वार्षिक आमसभा शुभारंभ भक्त माता कर्मा जी की आरती पूजा किया गया, साहू समाज के कोषध्यक्ष के द्वारा वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किए जिसमें समाज के लोगों के द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया, साहू समाज के द्वारा समाज के विकास के लिए विभिन्न सुझाव प्राप्त किए गए l जिसमें समाज के सामाजिक विकास ,सांस्कृतिक एवं संगठन, समाजिक कुरीतियों चर्चा किया गया l

साहू समाज में मृत्यु होने पर शव में सिर्फ नजदीकी रिश्तेदार कफ़न देंगे शोककुल परिवार में विधवा का चूड़ी उतारने का कार्यक्रम तालाब के बजाय घर में संपन्न होगा l

शांति भोज में केवल दाल चावल और सब्जी होगा , कलेवा प्रथा पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं अन्य सामाजिक कुप्रथा पर चर्चा किया गया , जिसमें सुधार करने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला साहू संघ भिलाई से जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, जिला संगठन सचिव शिवकुमार साहू, कोषाध्यक्ष उपेंद्र साहू, सह सचिव शोभू राम साहू परदेसी साहू, संतु साहू ,तहसील साहू संघ जामुल से अध्यक्ष जीवन प्रकाश साहू ,उपाध्यक्ष रामचंद्र साहू, कोषाध्यक्ष पुखराज साहू, सचिव जीवनलाल साहू , संरक्षक केदार साहू जीवनलाल साहू ,उमेश साहू, बाबूलाल साहू ,सुखराम साहू ,परक्षेत्रीय अध्यक्ष विशेश्वर साहू ,राधेश्याम साहू , दाऊवा साहू ,इकाई अध्यक्ष बलिराम साहू ,गया राम साहू ,थानेश्वर साहू, ईतू राम साहू ,जितेंद्र साहू राधेलाल साहू, हेमंत साहू ,रविंद्र साहू ,नंदकुमार साहू , रेखु साहू अनिल चौधरी, कुंज बिहारी साहू समय लाल साहू , खोमेश्वर साहू राजेश साहू ,मंगल साहू, तामु साहू, घनाराम साहू,ओमन साहू, भाकालू साहू ,राम रतन साहू शिवकुमार साहू ,रामकृष्ण साहू, प्रेमलाल साहू, तोरण साहू ,दीपक साहू ,राजेश साहू , अज्जू साहू आदि साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंराष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें