छत्तीसगढ़ में टीबी जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: सीजीएमएससी

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने जानकारी देते हुए कह कहा है कि छत्तीसगढ़ में टीबी जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीजीएमएससी के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 156 ट्रू नाट मशीनें कार्यरत हैं। सीजीएमएससी ने जानकारी दी है कि ट्रू नाट मशीनें और एमटीबी किट्स राज्य में पहले से ही उपलब्ध हैं, और टीबी जांच सेवाओं में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Advertisements
KWBD

टीबी की जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट का महत्व

टीबी जैसे संक्रामक रोग के सटीक और समय पर निदान के लिए ट्रू नाट मशीनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये मशीनें अत्याधुनिक आणविक जांच तकनीक पर आधारित हैं, जो टीबी और दवा-प्रतिरोधी टीबी की तीव्र एवं विश्वसनीय पहचान करती हैं। इसके संचालन के लिए आवश्यक एमटीबी किट की आपूर्ति अनिवार्य होती है।

किट की नई आपूर्ति और वितरण प्रक्रिया

टीबी जांच की निरंतरता बनाए रखने के लिए हाल ही में 83,705  एमटीबी किट रायपुर वेयरहाउस में आपूर्ति की गई हैं। छत्तीसगढ़ के 16 आधुनिक दवा वेयरहाउसों के माध्यम से इन किट्स का राज्य भर में इंटर वेयरहाउस ट्रांसफर किया जा रहा है।

सीजीएमएससी के महाप्रबंधक (उपकरण) डॉ. अमित भारद्वाज ने जानकारी दी है कि अगले सप्ताह तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में किट की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी, जिससे राज्यभर में जांच सेवाएं पूरी क्षमता से सुचारु रूप से जारी रहेंगी।

सीजीएमएससी ने स्पष्ट किया कि वह राज्य शासन के टीबी उन्मूलन मिशन को सफल बनाने के लिए दवाओं, जांच किट्स और मशीनों की निर्बाध आपूर्ति हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें