आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 177 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के पर नुकसान हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मज रिजवान ने 67 और फखर जमां ने नाबाद 65 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ मिचेल स्टार्क ने 2, एडम जाम्पा और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए।
177 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के पर नुकसान हासिल कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 40 और मैथ्यू वेड ने नाबाद 41 रन बनाए।
11:01 PM: 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 155 रन है। मार्कस स्टोयनिस 40 और वेड 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 11 गेंदों में जीतने के लिए 22 रन चाहिए।
10:56 PM: 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 140 रन है। मार्कस स्टोयनिस 38 और वेड 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में जीतने के लिए 37 रन चाहिए।
10:50 PM: 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 127 रन है। मार्कस स्टोयनिस 25 और वेड 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 24 गेंदों में जीतने के लिए 50 रन चाहिए।












