T20 World Cup 2021: वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री, BCCI के ऐलान के बाद अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी

शेयर करें

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मेंटर के तौर पर राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम चयन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेंगे। ऑफ स्पिनर आर अश्विन की भी टी20 टीम में वापसी हुई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने वर्चुअल बातचीत में मीडिया से कहा, “श्री महेंद्र सिंह धोनी आगामी टी 20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में सलाहकार के रूप में शामिल होंगे। मुझे खुशी है कि एमएस ने बीसीसीआई के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और वह एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में योगदान देने के इच्छुक हैं। एमएस धोनी श्री रवि शास्त्री के साथ मिलकर काम करेंगे।”

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), के.एल. राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती। स्टैंडबाय : श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार
    • February 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहा कि माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर और गुरु रविदास की जन्म जयंती के मौके पर कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला…

    और पढ़ें
    राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
    • January 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *