कुडो नेशनल चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ को 25 पदक दिलाने वाले बच्चों का दुर्ग रेलवे स्टेशन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला और मुंह मीठा करा कर किया स्वागत

शेयर करें

20 पदक दुर्ग जिले को मिला

दुर्ग। हिमाचल के सोनल ग्रीनहिल्स कॉलेज मे आयोजित 11वीं राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप एवं फेडरेशन कप मे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया इस प्रतियोगिता मे राज्य के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड.6 सिल्वर एवं एवं 14 ब्रॉज मेडल के साथ कुल 25 पदक अपने राज्य के नाम किया जिसमे दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 20 पदक जीतकर पुरे दुर्ग जिले का नाम रौशन किया.।

जिसमे से 3 गोल्ड मेडल- कनक चन्द्राकर ने 2 गोल्ड मेडल और दीपक नार्वे ने 1 गोल्ड मेडल जीता । 3 सिल्वर मेडल विजेता रुद्राक्ष कनोजिया, अभिजीत रजक और जानवी चन्द्राकर, ब्रॉज मेडल विजेता इंदु साहू, डोमेश्वरी कौशिक, भूपत साहू , मनीष कुमार साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, रोहित जगने, गौरव यादव, यशील साहू, प्रेमेश्वर कौशिक, मुकेश यादव, वैदही साहू, तृप्ति साहू, अंजलि पिपरिया, नौसिन वाहान आदि बचो का आज दुर्ग रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री श्उषा टावरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, किसान नेता रत्नेश चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल भाजयुमो जिला महामंत्री आदि सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बच्चों के परिवार जन उपस्थित रहे

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम…

    और पढ़ें
    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय से धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहल से राज्य की कृषि अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *