Bengal By-Poll: सस्पेंस खत्म, भवानीपुर सीट से ममता के खिलाफ BJP ने इस महिला उम्मीदवार को उतारा मैदान में

शेयर करें

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) शुक्रवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाली हैं। लेकिन इस बीच आगामी उपचुनाव में भवानीपुर सीट से सीएम ममता का मुकाबला कौन करेगा, इस पर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सस्पेंस खत्म कर दिया है। भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को मैदान में उतारा है। यानि अब भवानीपुर सीट से उपचुनाव में प्रिंयका टिबरेवाल ममता बनर्जी को टक्कर देंगी। इसके अलावा भाजपा ने जंगीपुर से सुजीत दास,समसेरगंज से मिलन घोष को मैदान में उतारा है।

Advertisements
KWBD

आपको बता दें कि प्रियंका टिबरेवाल पेशे से वकील हैं। उन्होंने ही बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ याचिका दायर की थी। गौरतलब है कि उन्होंने  इस साल इंटाली विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था लेकिन TMC उम्मदीवार से वे हार गई थीं।

भवानी सीट के लिए उपचुनाव 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *