स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेमेतरा के होनहार छात्र विनायक साहू की विधायक एवं कलेक्टर ने की सराहना

शेयर करें

बेमेतरा // नगर के स्थानीय विद्यालय स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा के होनहार छात्र विनायक साहू कक्षा दूसरी के राज्य स्तरीय वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशीष छाबड़ा ,जिले के जिलाधीश श्री विलास भोसकर संदीपान, श्री अरविंद मिश्रा( जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा) एवम विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता निहार शांति आंमला, बोरीवली मुंबई के तत्वावधान लीप फॉर वर्ड की ओर से 24 अप्रैल 2022 को पांच राज्यों क्रमशः महाराष्ट्र झारखंड बिहार मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से चयनित शीर्षस्थ छात्रों के मध्य आयोजित किया गया था। जिसके लिए विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती अनामिका रंजीत के साथ विनायक साहू मुंबई के लिए रवाना हुए थे। प्रतियोगिता का स्तर काफी रोमांचक था।जिसमें छत्तीसगढ़ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता स्तरों को पार करते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा के कक्षा दूसरी के छात्र विनायक साहू का चयन हुआ था।

  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *