स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जहां हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्यनरत हैं, वहां हिन्दी माध्यम की पढ़ाई अनिवार्य रूप से करने के निर्देश

शेयर करें

हिन्दी माध्यम विद्यालयों में नवीन प्रवेश से किसी को रोका न जाए

Advertisements
KWBD

रायपुर // प्रदेश में स्वीकृत सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जहां हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्यनरत हैं, वहां हिन्दी माध्यम की पढ़ाई अनिवार्य रूप से करने के निर्देश संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी किए गए हैं। संचालक लोक शिक्षण द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

जिसमें कहा गया है कि यह शिकायत लगातार प्राप्त हो रही है कि हिन्दी माध्यम के विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पूर्व में ही यह निर्देश दिया गया था कि हिन्दी माध्यम विद्यालयों में नवीन प्रवेश से किसी को रोका न जाए। हिन्दी माध्यम विद्यालयों में कक्षावार दर्ज संख्या में भी कोई प्रतिबंध नहीं है। 

संचालक लोक शिक्षण ने पत्र में लिखा है कि जिला शिक्षा अधिकारियों के प्रस्ताव के अनुसार हिन्दी माध्यम की पढ़ाई के लिए संबंधित विद्यालयों में पृथक से पद स्वीकृत किए गए हैं तथा इसकी सूचना भी संबंधितों को भेजी गई है। यदि अतिरिक्त पदों की आवश्यकता है तो उनका प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। संचालक लोक शिक्षण ने उपरोक्त निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। 

  • Related Posts

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंआईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज प्रश्नपत्र…

    और पढ़ें
    स्कूल शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री गजेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो वर्षों के कार्यों का रखा लेखा-जोखा
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुरस्कूल शिक्षा विभाग की विगत दो वर्षों की विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों को लेकर आज छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम, अटल नगर, नवा रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *