स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों के लिए तैयार हो रहा है खेल मैदान पढ़ाई के साथ-साथ खेल की भी मिलेगी सुविधा

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का निरीक्षण किया उन्होंने 15 जून के पूर्व तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण की तीव्रता के साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। उन्होंने पूरे कैंपस का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया। इस दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सुनील दुबे एवं आलोक पसीने तथा उप अभियंता श्वेता महेश्वर मौजूद रहे। सेक्टर छह स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार किया जा रहा है बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों का भी लाभ मिलेगा।

निगमायुक्त ने कहा कि सभी काम समानांतर करते हुए स्कूल खोलने के पूर्व निर्माण कार्य पूरा कर ले, जो कार्य बारिश पूर्वक किया जा सकता है वह आवश्यक रूप से कर लिया जाए बारिश के दिनों में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार से बाधा उत्पन्न न हो। नगर निगम भिलाई में 3 शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भवन रिनोवेशन, निर्माण, खेल सुविधा एवं अन्य आवश्यक कार्य निगमायुक्त प्रकाश सर्वे के निरंतर मानिटरिंग से युद्ध स्तर पर हो रहा है। सेक्टर 6 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 80 लाख की लागत से छत का संधारण, तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, पेंटिंग कार्य, फ्रंट व्यू, प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, वॉल आर्ट, लैंडफिलिंग एवं लेवलिंग, गार्डनिंग, लैंडस्कैपिंग एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। वही खमरिया में लगभग 60 लाख की लागत से बाउंड्री वाल, प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने तीनों ही स्कूलों में निर्माणाधीन विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टाइम डेडलाइन के अनुरूप कार्य को पूर्ण कराएं, जोन आयुक्त एवं संबंधित अभियंता इसकी मॉनिटरिंग नियमित रूप से स्वयं करें।

मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे जब भी फील्ड विजिट में निकलते हैं वह जरूर मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हैं। आज उन्होंने गौतम नगर समुदायिक भवन के पास में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। आयुक्त ने दवाइयों की जानकारी ली और किस प्रकार के मरीज ज्यादातर शिविर में आ रहे हैं इसके बारे में चिकित्सकों से पूछा, फार्मासिस्ट ने बताया कि दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply