सुशासन की नई किरण बहुत ही जल्द फैलेगी और फिर से एक आशा की किरण पूरे भारत मे चमकेगी : बंछोर

शेयर करें

जामुल // 25 दिसम्बर भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में नगर पालिका जामुल के 24 बूथों में अटल के तैल चित्र में पुष्प अर्पित कर साथ जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष भिलाई रेखराम बंछोर, मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, महामन्त्री नूतन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवामोर्चा जितेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

श्री बंछोर स्व अटल जी ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा की देश के नागरिकों, भारतीय राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था का सुशासन शब्द से पहला परिचय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कराया। देश में सुशासन की स्थापना में अशिक्षा बड़ी बाधा है इसे समझकर सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से “स्कूल चले हम” की थीम पर निशुल्क स्कूली शिक्षा का प्रबंध सुशासन की दिशा में ठोस कदम था। उस समय कमजोर ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुशासन लाने के लिए चुनौती थी, जिसके पीछे ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कें बड़ा कारण थी, इसका निराकरण करते हुए गावों को शहरों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जैसी योजनाओं को लेकर सुशासन की नींव रखी गई थी l एक समय था जब देश आजादी के बाद भी कुशासन के जिरफ़्त में जकड़ चुका था तब अटल जी ने भाजपा की नींव रखते हुए भारत वर्ष को वचन दिया था अंधेरा छटेगा, सुशासन की नई किरण बहुत ही जल्द फैलेगी और फिर से एक आशा की किरण पूरे भारत मे चमकेगी, आज ये बात सच हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य मिला ये भी अटल जी का आशीर्वाद था।

महामंत्री प्रशांत बंटी गुप्ता ने अटल जी अमर रहे का नारे देते हुए कहा कि अटल जी का पूरा जीवन देश के सेवा में समर्पित रहा, इन्होंने जल संरक्षण के लिए सभी नदियों को आपस मे जोड़ने का कार्य किया साथ ही हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री अनु जाती बीआर रामटेके, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल मंत्री, संजय यादव, मिनेश ताम्रकार, महामन्त्री युवा मोर्चा डोमेन्द्र विक्की बंछोर, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, बुथ अध्यक्ष ऋषभ बंछोर, बूथ अध्यक्ष किशन गर्ग, व्यपारी संघ अध्यक्ष अँजेश अग्रवाल, व्यपारी संघ उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, किसान नेता रामचंद्र साहू, ओबीसी अध्यक्ष अजय निर्मल, ब्राम्हण समाज के संरक्षक देवदत्त शर्मा, अश्वनी पांडे, कुलेश्वर वर्मा, जगदीश देवांगन, केशव कौशिक, प्रह्लाद जंघेल, महिपाल ठाकुर, शेषु निषाद, धनेश्वर गौतम, आदि उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित महामन्त्री नूतन वर्मा और आभार महामन्त्री प्रशांत बंटी गुप्ता ने किया।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *