जामुल // ग्राम सुरडुंग में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम उत्सव समिति द्वारा समस्त ग्राम के युवाओ के सहयोग से विजयदशमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया l जिसमे ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया l ग्राम नारधा के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया l रावण निर्माण प्रकाश- प्रताप साहू के टीम व सभी युवाओ के सहयोग द्वारा किया गया था l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रायपुर के महंत वेद प्रकाश आचार्य महाराज आए हुए थे और ग्राम के प्रमुख तेजस्वी सिंह ठाकुर यशवंत सिंह, शशांक सिंह, सीताराम वर्मा, डामन वर्मा, अलख साहू, रेवा देवांगन, हूमेंद्र हिरवानी, सुनित हिरवानी, प्रकाश सिंह, रमेश सिंह व ग्राम के गणमान्य नागरिक विजयदशमी के अवसर मे उपस्थित हुए l वही संघ के विभाग शरीरिक प्रमुख दिलेश्वर् उमरे व जितेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
कार्यक्रम का संचालन सूरज सिंह के द्वारा किया गया, कार्यक्रम की जानकारी संयोजक ठाकुर विक्रम प्रताप सिंह व सह संयोजक आकाश ठाकुर ने दी l










