सुपेला संडे मार्केट , बेतरतीब दुकान लगाने वालों पर होगी जमकर कार्रवाई, निगम ने बनाई पूरी प्लानिंग, चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी मिला समर्थन

शेयर करें

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सुपेला संडे मार्केट में रविवार को सुबह 4:00 बजे से निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रहेगी। बेतरतीब तरीके से दुकान लगाने वालों पर जमकर कार्रवाई होगी। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और बेदखली की भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगम ने पूरी प्लानिंग कर ली है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अजय भसीन प्रदेश महामंत्री, गार्गी शंकर मिश्र भिलाई अध्यक्ष, सतीश चोपड़ा भिलाई चेंबर एवं सुनील मिश्रा कार्यालय प्रभारी आदि के साथ बैठक भी की। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की
कार्यवाही में पूर्ण रुप से सहयोग देने की बात कही है, महामंत्री भसीन ने कहा कि जब भी ऐसी आवश्यकता हो तो चेंबर ऑफ कॉमर्स का हमेशा सहयोगात्मक रवैया रहा है। निगमायुक्त ने कहा कि शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की दिशा में सुपेला संडे मार्केट पर कार्यवाही करना अत्यंत आवश्यक है इसके लिए उन्होंने जोन क्रमांक 1 एवं जोन क्रमांक 2 के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड एवं पूजा पिल्ले तथा राजस्व अधिकारी एन आर रत्नेश को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वही आयुक्त ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव से भी पुरुष एवं महिला पुलिस बल की मांग की है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
निगम ने की पूर्व प्लानिंग सुबह 4:00 बजे से संयुक्त टीम सुपेला मार्केट में तैनात हो जाएगी, क्योंकि इसी समय से दुकाने लगना प्रारंभ होता है। इसके लिए विगत दो-तीन दिनों से तैयारी की जा रही है। सड़क के दोनों ओर पेंट मार्किंग कराई गई है यदि इस मार्किंग के अधीन दुकाने नहीं रखी गई दो कार्यवाही सुनिश्चित है, बेदखली के साथ ही जुर्माना की भी कार्यवाही का सामना बेतरतीब और अव्यवस्थित तरीके से रखने वाले दुकानदारों को करना पड़ सकता है। कार्रवाई करने के लिए चार अलग-अलग प्रकार की टीमें नियुक्त की गई है। इसके साथ ही सही तरीके से दुकानें लगाने के लिए मुनादी के माध्यम से लगातार दुकानदारों को सूचना दी जा रही है।
क्यों जरूरी है सुपेला संडे मार्केट पर कार्यवाही करना यह भी जानिए, रविवार को ही क्यों यहां हो जाता है ट्रैफिक में जाम सुपेला संडे मार्केट शहर का सबसे व्यस्ततम मार्केट है, भिलाई का मुख्य चौराहा सुपेला चौक से होकर यह गदा चौक की ओर जाता है। इस रास्ते से होकर गदा चौक होते हुए अवंती बाई चौक की ओर तथा वैशाली नगर क्षेत्र की ओर जा सकते हैं। सुपेला की बात करें तो रविवार के दिन सुबह से ही यहां पर अव्यवस्थित एवं विभिन्न तरीके के दुकान लगाने के कारण पूरा रास्ता दिन भर के लिए जाम हो जाता है, आने जाने वालों को अनावश्यक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दुर्घटना की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता, यदि इस रास्ते पर कोई एंबुलेंस या बड़ी वाहन भी गुजरना चाहे तो बड़ी मुश्किल से इस रास्ते से निकलना होता है, रविवार के दिन सुपेला चौक से गदा चौक का क्षेत्र पूरी तरह से अव्यवस्थित नजर आता है, काफी समय से इस पर कार्यवाही करने की मांग प्रबल हो रही थी। इन सभी कारणों से निगमायुक्त ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply