सुकमा नगर पालिका परिषद को विशेष श्रेणी पुरस्कार

शेयर करें

रायपुर // स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को मूर्त रूप प्रदान करते हुए, सुकमा नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बस्तर संभाग स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। स्वच्छता के विविध आयामों-शिकायत निवारण की त्वरित व्यवस्था, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रसंस्करण, शहर की सौंदर्यपूर्ण स्वच्छता तथा नागरिकों की उत्कृष्ट प्रतिक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर परिषद को “विशेष श्रेणी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

स्वच्छता संगम 2025 के भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सुकमा नगर पालिका परिषद की सराहना करते हुए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। परिषद की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.आर. कोर्राम, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव तथा स्वच्छता दीदियों ने मंच पर पहुंचकर यह सम्मान ग्रहण किया। यह अवसर सुकमा जिले के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक बन गया।

जिला कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने इस उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद की टीम, स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों तथा नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार निरंतर परिश्रम, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनसहभागिता का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में सुकमा जिला स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। सुकमा की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि इच्छाशक्ति, सामूहिक प्रयास और नागरिकों के सहयोग से किसी भी नगर को स्वच्छता के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकता है। सुकमा का यह प्रदर्शन न केवल बस्तर संभाग के अन्य नगरीय निकायों, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें