राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान अंतर्गत दुर्ग पुलिस की व्यापक जागरूकता गतिविधियां।

शेयर करें

रायपुर ।। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशन में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के पर्यवेक्षण में राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा हैशटैग #रहे_जागरूक_करे_जागरूक का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके तहत समाज के विभिन्न वर्गों को साइबर क्राइम से बचने और जागरूक रहने की जानकारी दी जा रही है।

रस्तोगी कॉलेज में विशेष कक्षा: 8 अक्टुबर को आयोजित की गई। उपनिरीक्षक डॉ. संकल्प राय ने छात्रों को साइबर पखवाड़े के तहत विस्तृत जानकारी दी और उन्हें ट्रेंडिंग साइबर क्राइम के बारे में बताया। छात्रों को साइबर प्रहरी अभियान से जुड़ने की अपील की गई, ताकि वे स्वयं जागरूक रहकर समाज को भी जागरूक बना सकें।

खुर्सीपार में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को जानकारी: थाना खुर्सीपार के प्रभारी श्री अंबर सिंह भारद्वाज ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 100 से अधिक अभ्यर्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। यह जानकारी सुबह-सुबह उनके बीच पहुंचकर दी गई, जिससे अभ्यर्थी साइबर अपराधों से सुरक्षित रहें और साइबर प्रहरी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

लायंस क्लब दुर्ग के साथ साझेदारी: लायंस क्लब दुर्ग से जुड़े सभी सदस्यों को भी थाना दुर्ग के पुलिस अधिकारियों के द्वारा साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। क्लब के सदस्यों ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने में पुलिस का साथ देने की प्रतिबद्धता जताई।

सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार: दुर्ग के सभी थाना और चौकियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक चौराहों, व्यवसायिक संस्थानों में जाकर बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट्स के माध्यम से साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया, एलईडी स्क्रीन और विभिन्न प्रचार माध्यमों का भी व्यापक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सके।

दुर्ग पुलिस सभी नागरिको से अपील कि है की वे साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। साइबर प्रहरी अभियान से जुड़कर समाज में सुरक्षा और जागरूकता का प्रसार करें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply