प्रदेश की कांग्रेस सरकार में महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल महिलाओं का शोषण हुआ

शेयर करें

भिलाई ।। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई जिला की कार्यसमिति की बैठक प्रियदर्शिनी परिसर कोसा नगर स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित की गयी।जिसमे मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय शामिल हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।तत्पश्चात महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला एवं महामंत्री स्वाति साहू एवं उनके टीम के द्वारा मंच पर उपस्थित मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सरोज तथा विशेष अतिथि भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीनल चौबे जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी,शंकरलाल देवांगन का भव्य स्वागत किया गया।इसके उपरांत महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला ने अपने स्वागत भाषण के साथ-साथ राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जिसका समर्थन महामंत्री स्वाति साहू के द्वारा किया गया।

आज की बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए अपने उत्बोधन मे राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को छला है। कांग्रेस सरकार को 4 साल पूरे होने वाले हैं लेकिन आज तक की गई घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया है। प्रदेश में हर तरफ आतंक का माहौल बना हुआ है। हर दिन हत्या ,लूट,अपहरण छेड़छाड़ ,दुराचार जैसे जघन्य घटनाओं को अपराधी बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय उन्हें खुली छूट दे रखी है।

प्रदेश में शराबबंदी का वादा करने के बावजूद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता पाते ही उन वादों को अमल करने के बजाए प्रदेश में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी कराने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध का सबसे बड़ा कारण नशा है और प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।प्रदेश की कांग्रेस सरकार नशे के अवैध सौदागरों को अब तक नहीं पकड़ पाई है जिसके कारण प्रदेश में हर रोज आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं प्रदेश में चल रही थी। लेकिन जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल महिलाओं का शोषण हुआ है। प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट निर्माण का कार्य छीन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 20 हजार बहनों को बेरोजगार करके उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने का कार्य किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने महिला मोर्चा को कार्यसमिति की बधाई देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है जिसके लिए उन्हें तैयार रहने को कहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री मंजूषा साहू रामप्यारी वर्मा,प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा कविता बिसवाल, प्रीति जाधव महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष पूनम शुक्ला जिला महामंत्री स्वाति साहू जिला उपाध्यक्ष संध्या आचार्य, कांति वर्मा,योजना डाहाके,आशा उमरे, सुषमा जेठानी कोषाध्यक्ष ज्योति मिश्रा जिलामंत्री राजेश्वरी रेड्डी,किरण भोंसले,प्रमिला सिंह,संस्कृति वर्मा,सरोज पाहिद,रेणु अग्रवाल मीडिया प्रभारी शीला गुप्ता सहप्रभारी ज्ञानवंता भोंडेकर सोशल मीडिया प्रभारी रूपा दलाई सहप्रभारी सरोज सिंह मंडल अध्यक्ष किरण यादव,हेमलता साहू,सीमा तिवारी,दीपमाला सिंह,रूपेश्वरी वर्मा,लक्ष्मी साहू,केशरी साहू,पुष्पा गेन्द्रे,तृप्ति चंद्राकर सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply