​​​​​​​प्रदेश में अब तक कुल 3.78 करोड़ से अधिक कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए

शेयर करें

प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

रायपुर || कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश की एक करोड़ 59 लाख से अधिक आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 97 लाख 42 हजार 363 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के दस लाख 98 हजार 546 किशोरों को भी कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है, जो कि इस वर्ग की  आबादी का 67 प्रतिशत है। प्रदेश के तीन लाख 71 हजार 400 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।
राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के एक करोड़ 59 लाख 95 हजार 433 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 6 लाख 89 हजार 28 किशोरों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह इन दोनों आयु वर्गों के लिए निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य का क्रमशः 81 और 42 प्रतिशत है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (26 फरवरी तक) कुल तीन करोड़ 78 लाख 96 हजार 770 टीके लगाए गए हैं।

 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply