भिलाई // श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में चरोदा प्रखंड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर जी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष मदन सेन जी की सहमति एवं उपस्थिति में चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिलाध्यक्ष श्री सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में वाई. नारायण राव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर पी. एन. शर्मा, सुशील यादव, के. वीरभद्र राव एवं सुब्रत दास को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद पर सत्य प्रकाश शर्मा एवं श्री सुनील बैठा, मंत्री पद पर मनजीत लहरे, श्रीमती माला भट्ट, हरीश साहू एवं लेखराम यादव, तथा कोषाध्यक्ष पद पर रिंकु तिवारी को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में आर. एस. श्रीनिवास को मीडिया प्रभारी, हितेश चन्द्र साहू को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी, देवमय मित्रा को कार्यालय प्रभारी तथा श्रीमती केदारेश्वरी (मीनाक्षी) को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में बी. ए. नायडू, श्री राकेश कुमार गजेन्द्र, बी. नागु (बाबा), उमाशंकर चक्रधारी, वीरू नायक, राजेश विश्वकर्मा, कमल तांडी, लोही दास, मलय बनर्जी, वासु शिखा, ए. कृष्णा, श्री गणेश प्रसाद, दिनेश गढ़ेवाल, ए. वी. शंकर राव एवं श्री हेमराज बाग को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुधा बर्मन की नियुक्ति की गई है





