श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन

शेयर करें

भिलाई // तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा श्रीराम चौक खुर्सीपार में पुतला दहन किया गया। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में आक्रोशित सदस्यों ने उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाये। साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र में मशााल रैली निकालकर अपना विरोध जताया गया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि देश विरोधी ताकतों और भ्रष्टाचार में लिप्त देश की पार्टियों द्वारा सनातन धर्म और हिन्दू देवताओं को अपमानित करने का अभियान चलाया जा रहा है। देश में ये सभी दल गठबंधन कर लोगों को भी गुमराह कर रहे हैं औऱ हिन्दू धर्म का भी अपमान कर रहे हैं। इसी गठबंधन का एक सहयोगी दल के नेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे द्वारा सभा में इस तरह से सनातन धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करना इनकी दूषित सोच का परिचायक है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ ऐसी अपमानजनक बात करने वाले लोगों को देश का हर नागरिक जवाब देगा। जब-जब ये धर्म पर उंगली उठाएंगे, तब-तब देश का हिन्दू उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगा। जो धर्म का विरोध कर रहे हैं, वो देश का विरोध कर रहे हैं और देश के विरोधियों को जवाब करोड़ों जनता देगी।

इस दौरान मुख्य रूप से बुद्धन ठाकुर, विनोद सिंह, पीयूष मिश्रा, जोगेन्दर शर्मा, जयशंकर चौधरी, सरिता बघेल, ईश्वरी कुशवाहा, मेवालाल यादव, रूपेश वर्मा, रामप्रीत पासवान, प्रकाश यादव, श्रीनिवास राव, मनोज कुमार, प्रशांत तिवारी, आदित्य टोपा, मोहम्मद अकबर, नीलकंठ मानिकपुरी, दीपक पंचाल, प्रतीक गुप्ता, यादव राव, मंजीत सिंह, सोनू शर्मा, पीताम्बर, प्रभंस चौधरी, वैकुंठ राव, राजेश अग्रवाल, श्रीनू सहित बड़ी संख्या में श्रीरामभक्त उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply