श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर जिले के लोगों में अभूतपूर्व उल्लास व उमंग की लहर व्याप्त

शेयर करें

 दुर्ग // अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रमोत्सव के अवसर पर कसारीडीह स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का सीधा प्रसारण किया गया तथा दीप प्रज्जवलन किया गया। 

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश एवं प्रदेश की भांति सम्पूर्ण दुर्ग जिला रामभक्तिमय होकर भगवान श्रीराम की भक्ति से सराबोर है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने राम जानकी मंदिर पहंुचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि पूरा शहर श्रीराम की भक्ति में सराबोर है। मंदिर, चौक चौराहों तथा गलियों को तोरण, ध्वज व केसरिया झंडा से सजाया गया है। बच्चे, युवा, वृद्ध हर वर्ग के लोगों में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और उमंग है। मंदिर में सुबह से भक्ति गीत भजन गाये जा रहे हैं। इस अविस्मर्णीय क्षण को कभी नही मिटाया जा सकता है और न ही दिलों से खत्म किया जा सकता है। यह पूरे भारत के लिए सौभाग्य का क्षण है। राम के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोग कोई भी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के हो अपने दिलों व आत्मा में भगवान राम को रग रग में बसाए हुए हैं। 

ऐसा भव्यतम अवसर 500 सालों के बाद हम सब के लिए आया है। इसके लिए 500 सालों से भगवान राम के मंदिर का निर्माण करने के लिए संघर्ष किया गया। जब मुगलों का राज था न जाने कितने हिन्दू मंदिरों को तहस नहस कर दिया, न जाने कितने श्रद्धा के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया गया। छत्तीसगढ़ की भावना अयोध्या से जुड़ी हुई है, क्योकि भगवान राम हमारे भांजे हैं। हमारा छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। इस बार भी अयोध्या में भोग प्रसाद बटेगा भगवान को भोग लगाई जाएगी, उसमें छत्तीसगढ़ का चावल गया हुआ है उनकी मां के घर का चावल गया हुआ है। ये भाव से भगवान राम को स्थापित करने के लिए उन सभी को मै नमन करता हूूॅ सब को इस शुभ अवसर की बहुत बहुत बधाई देता हूॅ। 

हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों का प्रतिफल है। भारत के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने संकल्प लिया था कि राम मंदिर बनके रहेगा और बनाके रहेंगे। सारे चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया। आज प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा देश उत्साह से भरा हुआ है। आज जिले मंे भी बड़ा हर्ष का माहौल है। हर जगह राम-राम, कण- कण में राम की जयकारे गुंज रही है। श्री राम लंका से अयोध्या आए तो जो मनोरम दृश्य था, वही आज पूरे भारत में दीपावली जैसा माहौल है। 

इसी प्रकार विकासखण्ड धमधा के ग्राम बरहापुर, दुर्ग के ग्राम नगपुरा एवं पाटन विकासखण्ड के ग्राम लोहरसी के मंदिरों में भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, मुकेश रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।  

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply