श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित किया

शेयर करें

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा आज उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने सभा का आयोजन सेक्टर 9 में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू, युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, लालचंद मौर्य और तेजबहादुर सिंह उपस्थित थे, जिन्होंने स्व. कल्याण सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू ने कहा कि हम सब उस हस्ती के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए हैं जिन्होंने भारत मे हिंदुत्व का झंडा फहराया, मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिला भिलाई के अंतर्गत सभी 10 प्रखंडों और खंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि 500 वर्षों के कलंकीत ढांचा को खत्म करने और श्रीराम जी के मंदिर निर्माण में यदि किसी की अहम भूमिका है तो वह कल्याण सिंह की है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि आज हम उस शख्सियत की श्रद्धांजलि में उपस्थित हुए हैं जिन्होंने देश में एक नया अध्याय लिखा। कल्याण सिंह जो सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे लेकिन जब श्रीराम जन्म भूमि के विषय में जुड़े तब पूरे देश के दिलों में राज्य करने लगे। उन्होंने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की वह सभी जाति धर्म के लोगों को एक समान एक सूत्र में बांधने का काम किया। मैं भगवान श्रीराम से विनती करता हूं कि आप के सबसे बड़े भक्त को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा, मदन सेन, विनोद सिंह, रविंद्र चौहान, विष्णु पाठक, पप्पू तिवारी, उर्मिला उपाध्याय, सविता वर्मा, सुमित्रा महाजन, प्रभा रानी साहू, शाहिदा परवीन, बसंता खरे, निर्मला नायडू, नीता चौरसिया, तरूणा देशमुख, सुमिता विश्वकर्मा, श्रीमती भानु साहू, रीना नायर, मीनाक्षी तोमर, लक्ष्मी नायर, राजेश्वरी सोनी, स्वाति जोशी, तरुणा साहू, रीना सिंह, अरविंद वर्मा, संजय साहू, पियुष मिश्रा, हलदर साहू, रामअवतार जंघेल, तिलकराज आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र चौहान जी ने दी।

  • Related Posts

    बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़, जिसे हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है, आज अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी शासकीय नीतियों के बल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई…

    और पढ़ें
    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *