शिक्षक नगर ,बैगापारा में पानी की किल्लत पर आयुक्त ने कराया जल प्रदाय एवं अमृत मिशन के अधिकारियों का परेड सभापति के साथ आयुक्त ने किया बैगापारा क्षेत्र का दौरा

शेयर करें

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक नगर,बैगापारा छेत्र में पानी की किल्लत की लगातार शिकायत पर आयुक्त हरेश मंडावी ने जल प्रदाय एवं अमृत मिशन के अधिकारियों को आज सुबह 7.00 बजे शिक्षक नगर पानी टंकी के पास बुलाकर पूरे छेत्र का भ्रमण किया।निगमायुक्त हरेश मंडावी ने सभापति राजेश यादव एवं निगम के अधिकारियों को साथ भ्रमण किया।उन्होंने बताया कि बैगापारा के ऊँचे छेत्र मे पाइप लाइन में प्रेशर नहीं होने से जलापूर्ति ठीक से नहीं हो रही है,इसका समाधान तत्काल किया जाना जरूरी है| इसके लिए सभापति राजेश यादव ने जलप्रदाय को सामान्य करने के लिए पाइप लाइन जोड़ने हेतु सुझाव भी दिए।आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों को चार दिन में जलप्रदाय सामान्य करने हेतु निर्देशित किया |

Advertisements
KWBD

भ्रमण के दौरान एमआईसी प्रभारी मंदीप भाटिया ने आयुक्त को बरसों पुराने व्यायाम शाला का निरीक्षण कराया,आयुक्त ने व्यायाम शाला के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्ताव बनाने कार्यपालन अभियंता श्री राजेश पांडे को निर्देशित किया l एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया के अनुरोध पर ,आयुक्त प्रशासनिक अधिकारी,आई ए एस सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार ने क्रिकेट खेल कर स्टेडियम के बच्चों का उत्साहवर्धन किया।भ्रमण के दौरान सहायक अभियंता आर के जैन, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, उप अभियंता राजेंद्र ढबाले ,भीमराव, मोहित गुप्ता, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर एवं अमृत मिशन एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *