भाजयुमो मध्य पाटन मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया

शेयर करें

पाटन। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहरा नाका के पास खंभे में लगे भगवा झंडे के अपमान और हिन्दू युवक के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के विरोध, प्रशासन द्वारा हिंदुओं पर की जा रही एकतरफ़ा कार्यवाही व उच्च न्यायिक जांच की मांग एवं प्रदेश को धार्मिक उन्माद की इस हालत में छोड़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्तरप्रदेश जाने पर भारतीय जनता मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो मध्य पाटन मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा और महामंत्री सागर सोनी, रूपेश वर्मा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले में की जा रही कार्रवाई पर उनकी भूमिका को संदिग्ध बताते हुए कहा कि सामाजिक हिंसा और द्वेष फ़ैलाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय राज्य सरकार के दबाव में प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का कार्य कर रही है ।

भाजपा व भाजयुमो पाटन के नेताओं ने आगे कहा कि कवर्धा में उपद्रवियों द्वारा हिन्दू युवक के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट एवं भगवा ध्वज का अपमान किया गया जो निंदनीय है और हम इसका विरोध करते हैं। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आरोपियों एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन उन्हें संरक्षण देकर उनका मनोबल बढ़ाने का कम कर रही है । अपराधियों एवं अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल शासन व प्रशासन प्रदेश में सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने वाले लोगों के हित में काम कर रही है और निर्दोष लोगों व आम जनता के विरुद्ध कार्य कर रही है । धर्मांतरण की आड़ में व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिन्दुओं की आस्था पर आघात किया जा रहा है और प्रशासन, राज्य सरकार के दबाव में उनकी कठपुतली की तरह इशारों पर काम कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जितेन्द्र वर्मा छग भाजपा विधायक दल स्थायी सचिव, मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,महामंत्री हरिशंकर साहू,विनय चंद्राकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी,नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा,महामंत्री सागर सोनी,भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन,संघर्ष राव,शत्रुहन देवांगन,यशवंत सेन,हर्ष भाले,रानी बंछोर,दामोदर चक्रधारी,होरीलाल देवांगन,सुरेन्द्र वर्मा,डोने साहू,विकास साहू,राजेश वर्मा,भास्कर वर्मा,राजेन्द्र वर्मा,जयंत वर्मा,प्रशांत बंछोर,रूपेश वर्मा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नुआखाई हमारी कृषि संस्कृति, अन्नदाता के परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व : मुख्यमंत्री
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के केंद्र में…

    और पढ़ें
    33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन से 16 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधाएं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *