सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करें

जामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में 22 सितंबर सोमवार को “सेवा पखवाड़ा अभियान 2025” के तहत रासेयो इकाई द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह के पूर्व निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस मैराथन प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. रमेश कुमार मेश्राम, श्रीमती विनिता परगनिहा एवं पी हेमा राव के द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें छात्राओं में प्रथम स्थान मुस्कान साहू बीकॉम तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान अंजली वर्मा बीकॉम तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान अर्चिता सिंह बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने प्राप्त किया।

छात्रों में प्रथम स्थान प्रिंस यादव बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान प्रेम निर्मलकर बीएससी प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान टाकेश्वर टंडन बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके परिचित की महिला द्वारा उसे अपने निवास स्थान में बुलाकर एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे शराब…

    और पढ़ें
    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया…

    और पढ़ें